Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें

गुमला : रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर बैंक ऑफ इंडिया कामडारा के समीप अनियंत्रित इनोवा कार (JH01DV 6127) ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकी चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मृतकों में तीन महिला व एक पुरूष शामिल है। घटना बुधवार 2:30 बजे की है।

मृतकों में महिला दुकानदार ज्योतिष ईन्दवार उर्फ ज्योति देवी (40 वर्ष) गांव कामडारा, कृपा तोपनो (45 वर्ष) बेरथिला बरला (40 वर्ष) दोनों सुरहू पहान टोली गांव निवासी और बसंत नाग (55 वर्ष) गांव कामडारा बरटोली का नाम शामिल है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी एलिना सुरीन गांव सुरहू पहान टोली, जोलडेन नाग और उसकी पत्नी लुसिया तोपनो दोनों कामडारा बरटोली, जिरामनी केरकेट्टा गांव बम्हन्डीह को गंभीरा अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है की इनोवा सवार रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल अपनी पुत्री के साथ सिमडेगा से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक बाइक सवार ने उन्हें चकमा दे दिया। जिसके कारण अनियंत्रित इनोवा कार गुमटी के दुकान को चकनाचुर करते हुये करीब 100 फीट हवा में उड़ते हुये खेत में जा पहुंची। घटना के समय अधिकांश घायल व मृतक बैंकिंग कार्य के लिये बैंक व गुमटी के आसपास खड़े थे। सभी को कार ने रौंद दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, अनुमंडल, प्रखंड सह अंचल प्रशासन व ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुये सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला कृपा व बेरथिला की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि गुमटी दुकानदार महिला ज्योतिष की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। वहीं मृतक बसंत की मौत रेफरल अस्पताल कोनबीर ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना में इनोवा सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।