Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा: आंधी में उड़ी जलमीनार की सोलर प्लेट, लोगों को सताने लगा जल संकट का डर

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : जिले में गुरुवार की शाम आये आंधी तूफान में सतबरवा प्रखंड के खामडीह गांव में लगे जलमीनार की सोलर प्लेट उखड़कर बिजली की तार को तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरी। जिससे आस पास के ग्रामीणों के लिए एकमात्र जल स्रोत पर संकट के बदल छा गये। इस भीषण गर्मी में यह जलमीनार ही लगभग 40 परिवारों का एक मात्र सहारा था। इस घटना के बाद से लोगों को जल संकट का डर सताने लगा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के बन जाने से हमारी जल समस्या समाप्त हो गयी थी। लेकिन फिर से अब पानी के लिए दूर दूर भटकना पड़ेगा। पास में ही एक चापाकल खराब पड़ा है, कई बार विभाग को सूचना देने के बाद भी नही बनाया गया है। आगामी दिनों में होनेवाली पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द जल समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है।