Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी

लातेहार : जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है।

लातेहार अपराध शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार को लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि जिला नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार को चंदवा थाना प्रभारी बनाया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी तरह पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक नीलमणि खलखो को जिला नियंत्रण कक्ष मैं पदस्थापित किया गया है। टास्क फ़ोर्स लातेहार में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा को अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लातेहार चंद्रशेखर चौधरी को पुलिस निरीक्षक लातेहार अंचल बनाया गया है। लातेहार थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महतो को चंदवा थाना भेजा गया है। जबकि चंदवा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार शर्मा को नक्सल शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को अविलम्ब प्रभार लेने का आदेश जारी किया गया है।

Latehar Police transfer posting