Breaking :
||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अपराधी संगठन JKM का एक सदस्य गिरफ्तार, ईंट भट्ठा मालिकों से करता था रंगदारी की मांग

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पतरा में अमानत नदी के किनारे स्थित ईंट भट्ठे के व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में झारखंड क्रांति मोर्चा (जेकेएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लेवी के रूप में वसूले गये 3000 रुपये, लेवी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और झारखंड क्रांति मोर्चा का पर्चा बरामद किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी ने सोमवार को बताया कि 13 मई को चार की संख्या में अपराधियों ने तरहसी थाना क्षेत्र के पतरा में अमानत नदी के किनारे संतोष कुमार और इस्लाहुल हक के ईंट भट्ठों पर लेवी की मांग की थी और मौके से फरार हो गये। इस दौरान मुंशी से मालिक का मोबाइल नंबर मांगकर ले गये तभी से लगातार लेवी की मांग की जा रही थी। फिर 20 मई की रात अपराधियों की टोली उसी ईंट भट्ठे पर पहुंची और मुंशी से पर्ची देकर 11500 रुपये छीन लिये।

मामले में कार्रवाई की गयी और लेवी माँगने की घटना में शामिल एक अपराधी सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बनई के जंगल से गिरफ्तार किया गया। वह पांकी थाना क्षेत्र के भंवरदह का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।