Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा- खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाये झारखंड सरकार

21 किलोमीटर की दौड़ लगाकर झारखंड सरकार का जताया विरोध

लातेहार : सिल्ली विधानसभा के पूर्व विधायक अमित महतो ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के जानहो ग्राम से पटना बकोरिया होते हुए मनिका सिंजो तक 21 किलोमीटर की दौड़ लगाकर झारखंड सरकार का विरोध जताया।

52 विधानसभा में कुल 2100 किलोमीटर लगा चुके हैं दौड़

श्री महतो के साथ दौड़ लगा रहे युवक झारखंड सरकार हाय हाय, हेमंत सोरेन होश में आओ, 60-40 नई चलतो आदि का नारा लगाते हुए 21 किलोमीटर का यात्रा तय किया। वहीं झारखंड के 52 विधानसभा में अभी तक 21 सौ किलोमीटर की दौड़ लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

ओरिजिनल झारखंडी वही जिसके पास खतियान

मौके पर उपस्थित सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने बताया कि झारखंड सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर कार्य कर रही है। यहां के स्थानीय युवा बेरोजगार हैं, इस पर सरकार किसी प्रकार का कोई कारगर योजना नहीं बना रही है। चुनाव के समय हेमंत सरकार ने जो वादे किये थे उस पर सरकार कार्य नहीं कर पा रही है। जब तक यहां के स्थानीय युवक सरकारी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे तब तक इस झारखंड का विकास संभव नहीं है। क्योंकि झारखंड का ओरिजिनल झारखंडी वही है जिसके पास खतियान है।

झारखंडियों को धोखा दे रहे हेमंत

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों के हेमंत सोरेन की सरकार बनी थी, लेकिन सरकार बनते ही इन सब मुद्दों पर कोई कार्य नहीं हो रहा है, यहां तक कि स्थानीय युवाओं का ख्याल नहीं रखते हुए 60-40 का फार्मूला लागू किया है। जिसे अपने जीते जिंदगी झारखंड में नहीं चलने देंगे चाहे सरकार किसी की भी क्यों न हो इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हमने 1 वर्ष पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हमने झारखंड को सुझाव देने का काम किया था कि जिस मुद्दे पर सरकार बनी है उसको पूरा किया जाए। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां के झारखंडियों को धोखा देने का काम किया है।

कहा मुख्यमंत्री का खतियानी जोहार यात्रा हुआ झूठा साबित

श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में खतियानी जोहार यात्रा निकालने का काम किया था वह पूरी तरह झूठा साबित हुआ। खतियानी जोहार यात्रा में एक तरफ सरकार खतियान की बात करती हैं। वहीं दूसरी ओर 60-40 का फार्मूला लागू करती है। उन्होंने कहा कि खतियानी जोहार हमारा ही दिया हुआ नाम है। जिसको चुराकर मुख्यमंत्री पूरे झारखंड में घूमने का काम कर रहे हैं।

मौके पर मुकेश कुमार, उपेंद्र पासवान, रविकांत कुमार चंद्रवंशी,पवन चंद्रवंशी, विद्यानंद कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार,विवेक कुमार, टिंकू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मंकु कुमार समेत कई युवा उपस्थित थे।