Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दलित परिवार की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की रात एक दलित परिवार की 16 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ आधा दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक गांव से फरार हो गये। इस घटना की पुष्टि शुक्रवार को हुसैनाबाद एसपीडीओ पूज्य प्रकाश ने बातचीत में की है।

सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। दरिंदे उसे अकेला देख जबरदस्ती घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार बलात्कारी उसी गांव के हैं। बताया जाता है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है और वायरल करने की धमकी दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसडीपीओ ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता जब घर लौटे तब शुक्रवार की सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, तब यह बात पुलिस के संज्ञान में आयी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

इधर, पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बता दें कि एक पखवाड़े के अंदर जिले में दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सात मई को मेदिनीनगर में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन गुरुवार को हुई इस घटना के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।