Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

सामुदायिक पुलिसिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरबैया ने खिताब पर जमाया कब्जा

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

नक्सली हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटें : एसडीपीओ

लातेहार : मनिका प्रखंड के बरबैया गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित वॉली बॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जुंगुर को हराकर बरबैया ने खिताब पर कब्जा जमाया। मौके पर एसडीपीओ दिलु लोहरा, मेजर राजकुमार लकड़ा, सार्जेंट मनीष कुमार भगत, थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, एसआई गौतम कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व एसडीपीओ समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सर्विस देकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मौके पर कुल चार टीम बरबैया, डोंकी, जुंगुर और जान्हों ने भाग लिया था। रेफरी की भूमिका आनंद राय और आकाश भारती ने निभाई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर एसडीपीओ ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि समाज से भटके लोग जो आज भी नक्सली संगठन में घूम रहे हैं वे मुख्य धारा में लौट आयें। पुलिस उन्हें भरपूर मदद करेगी। उन्होंने कहा कि नक्सली संगठन अब पुलिस के सामने टिकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण करें तभी उनका और उनके परिवार का कल्याण संभव है।

मौके पर उन्होंने डायन बिसाही, मानव तस्करी, बाल मजदूरी और सड़क सुरक्षा पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डायन विसाही पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया।

मौके पर मुजफ्फर आलम, मनोहर राम, बरबैया मुखिया पिंकी देवी, जानहो मुखिया बहादुर उरांव, डोंकी मुखिया भजेंद्र उरांव, विनय प्रसाद, मंटू प्रसाद, बलराम यादव, कृष्णा यादव, रामेश्वर सिंह, मार्कुश ब्रदर, अख्तर अंसारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।