Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह मोहल्ला निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने बाजारटांड़ निवासी प्रदीप पाठक पिता गिरधारी पाठक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

थाने में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि शहर के बाजारटांड़ निवासी प्रदीप पाठक वर्ष 2021 में दशहरा मेला में घुमाने का बहाना बनाकर अपनी कार में बैठाकर बाजकुम स्थित नवोदय विद्यालय के पीछे ले गया और मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे धरमपुर मोड़ के पास छोड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने आश्वासन दिया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसी तरह शादी का झांसा देकर वह मेरे साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़िता ने आगे बताया है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो 11 मई को आरोपी युवक ने पीड़िता और उसकी मां को अपने घर बाजारटांड़ बुलाया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां की जमकर पिटायी कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया है कि इस घटना से परिवार के लोग डरे और सहमे हैं। पीड़िता ने मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगायी है।

इस मामले में महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की अर्जी पर महिला थाने में आईपीसी की धारा 323/376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Latehar News sexual exploitation