Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

लातेहार : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।

मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र शिव कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जिले के बारेसाढ़ का रहने वाला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जिस समय युवक का शव बरामद किया गया उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के लापता लोगों का पता लगाया गया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गयी। जिसके बाद युवक की पहचान हुई।

उन्होंने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कैसे आया इसकी जान पुलिस कर रही है। यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच की जा रही है।