Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा में बीडीसी के सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार, बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : गुरुवार को सतबरवा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बीडीसी सदस्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी थी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के शामिल न होने के कारण बीडीसी सदस्यों ने नाराज होकर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी और उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव सहित बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार छोड़कर चले गये। बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ और अन्य सक्षम पदाधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करने का भी आरोप लगाया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने बताया कि पूर्व की बैठकों में कई प्रस्ताव पारित किये गये थे। पारित प्रस्तावों में से कोई भी धरातल पर दिखायी नहीं दे रहा है। हम चुने हुए जनप्रतिनिधि है आखिर हम जनता को क्या जवाब देंगे। जब अधिकारी ही गंभीरता से बैठक में भाग नही लेंगे तो बैठक का कोई औचित्य ही नहीं है, इन्ही बातों से नाराज हम सभी बीडीसी सदस्यों ने आज की बैठक का बहिष्कार किया।