Breaking :
||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आग लगने से लाखों की कीमती लकड़ी जलकर ख़ाक

पलामू : जिले के ओल्ड रांची रोड स्थित लकड़ी के टाल में बुधवार की सुबह आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की कीमती लकड़ी जलकर खाक हो गयी। हालांकि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जेएम टिम्बर में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर टाल के मालिक इंद्रजीत सिंह डिंपल व उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गयी। साथ ही टैंकर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के सभी प्रयास असफल साबित हुए। कुछ देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जहां आग लगी, वहां लकड़ी की बोटों का ढेर था। लकड़ी के मालिक ने तुरंत कार्रवाई की और जलने से बची कई बोटों को हटा दिया। इससे बढ़ा हुआ आर्थिक नुकसान भी होने से बच गया। टिंबर मालिक इंद्रजीत डिंपल ने बताया कि साढ़े तीन माह से सील होने के कारण किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने आशंका जतायी है कि सिगरेट फेंके जाने से निकली चिंगारी या अन्य किसी कारण से यह घटना हुई है।