Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: हाथियों के झुंड ने झोपड़ी में सो रहे मासूम बच्चे समेत मां-बाप को कुचल कर मार डाला

लातेहार : जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन गांव में हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों के झोपड़ीनुमा घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हाथियों ने ईंट भट्ठे में काम करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

मरने वालों में फनू भुइयां (35), पत्नी बबिता देवी (30) और उनकी तीन साल की बेटी शामिल हैं। बताया जाता है कि मृतक गढ़वा जिले के भंडरिया के रहने वाले हैं। घटना के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि मजदूर फनू भुइयां अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ ईंट भट्ठे की एक छोटी सी झोपड़ी में सो रहा था। इसी बीच देर रात अचानक हाथियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। झोपड़ी में सो रहे फनू भुइयां, उनकी पत्नी बबिता देवी और तीन साल की बेटी को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। इस दौरान वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।

वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि रात में अचानक हाथियों ने झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर हमला कर मार डाला। इस दौरान झुंड में 12 से ज्यादा हाथी शामिल थे। घटना के वक्त अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। बाद में सभी हाथी जंगल की ओर चले गये।

इधर, घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। वन अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा। वही हाथियों को भगाने के लिए बाहर से टीम बुलायी जा रही है।