Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: कृषि निदेशक के तुगलकी फरमान से आहत जनसेवकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड के जनसेवकों ने मंगलवार व बुधवार को कृषि निदेशक के तुगलकी फरमान के विरोध में काला बिल्ला लगाकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जनसेवकों ने बताया कि कृषि एवं गन्ना विकास विभाग के द्वारा झारखंड राज्य के जनसेवक के रिक्त पदों पर नियुक्ति ग्रेड पे 2400 पर ली गयी थी। जहां विभाग के द्वारा नियमावली को ताख पर रखकर षडयंत्र के तहत ग्रेड पे 2400 के जगह घटाकर 2000 की जा रही है। सरकार के इस षडयंत्र कारी निर्णय के विरोध में झारखंड राज्य के जनसेवक संघ के आपातकालीन बैठक के पश्चात आदेश के विरोध में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी 04 मई को जिला मुख्यालय व 06 मई को राज्य स्तरीय रांची में राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं फिर 08 मई को जिला मुख्यालय में संध्या को मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

जनसेवकों ने बताया कि यदि विभाग किसान विरोधी तुगलकी फरमान वापस नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन के लिए सभी जनसेवक विवश होंगे। इसकी सम्पूर्ण जबाबदेही सरकार की होगी। मौके पर समीर सुमन भेंगरा, सूर्य प्रकाश उपस्थित थे।