Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में डायन बिसाही के शक में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

गिरफ्तार आरोपितों में धीरज मुंडा (हेसालुंग, चंदवा), बुतरु पाहन, संतोष गंझू, परदेसी मुंडा, सेंधू मुंडा, अमृत गंझू, सुलेन्द्र गंझू, बिनोद सिंह, भोला मुंडा, रामचंद्र मुंडा, मुनवा मुंडा, रामधन गंझू व परमेश्वर मुंडा (सभी हेसला, चंदवा) का नाम शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुजुर्ग दंपत्ति सिबल गंझू और बवनी देवी की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गयी है।

इस सूचना के बाद चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस की टीम गांव पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में पता चला कि सरहुल के दिन गांव के दो युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी, जिसमें हेसालुंग गांव के धीरज मुंडा और हेसला गांव के बुतरू पाहन ने ग्रामीणों को बताया यह दुर्घटना सिबल गंझू के द्वारा की गयी ओझा गुनी के कारण हुई थी।

पाहन की बात पर ग्रामीण भड़क गये और बुजुर्ग दंपत्ति को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने इस घटना में शामिल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने सभी समाज के लोगों से डायन बिसाही व ओझा गुनी जैसे अंधविश्वास के जाल में नहीं फंसने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंधविश्वास है।

लातेहार डायन बिसाही हत्या