Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में पंचायत का तुगलकी फरमान, डायन बिसाही के शक में बुजुर्ग दंपति की पीट-पीटकर हत्या

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में डायन बिसाही के शक में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार रात की है। बताया जाता है कि गांव में पंचायत बुलाकर दंपति को डायन और ओझा बताकर पिटायी करने का फरमान जारी कर दिया गया। इसके बाद भरी पंचायत में ग्रामीणों ने दंपति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

मरने वालों में सिबल गंझू (75) और उनकी पत्नी बुधनी देवी (70) हैं। बुधवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में गांव के कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों को शक था कि पति-पत्नी दोनों गांव वालों को डायन बिसाही कर परेशान कर रहे हैं। इनके द्वारा जादू-टोना करने की वजह से गांव के दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। कुछ दिन पहले सरहुल के दिन गांव में एक बैठक हुई थी, जिसमें पति-पत्नी दोनों को डायन और ओझा करार दिया गया था। मंगलवार की रात भी गांव में पंचायत हुई, जिसमें पति-पत्नी दोनों को लाठी-डंडों से पीटने का फरमान जारी किया गया।

इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से पिटायी कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद मामले की जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं देने की बात कही गयी थी, लेकिन पुलिस को बुधवार को इसकी भनक लग गयी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।