Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

DGP ने कोयला चोरी रोकने व लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

रांची : डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये। डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में पुराने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, न्यायालयों, न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने और कोयला चोरी पर प्रभावी रूप से रोक लगाने को कहा।

डीजीपी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और खूंटी जिला के एसएसपी व एसपी से जिला में लंबित काण्डों की समीक्षा की। डीजीपी ने रांची रेंज के सभी जिलों में पुराने सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही नक्सल, हत्या, साईबर अपराध, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट, वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में तेजी लाने पर जोर दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में स्थित न्यायालय और न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर की सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को जिला के न्यायालयों में अविलम्ब सीसीटीवी लगाने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा डीजीपी ने रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़ और लातेहार के जिलों में कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों की भी समीक्षा की। इस क्रम में कोयला चोरी से संबंधित सभी काण्डों का त्वरित निष्पादन करने और कोयला चोरी रोकने के लिए टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने रांची क्षेत्र के लंबित कांडों की स्थिति, कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों की स्थिति और कोयला चोरी रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स की ओर से की गयी कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी।

बैठक में एडीजी अभियान संजय आनन्द राव लाठकर, आईजी अभियान एवी होमकर, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी अनूप बिरथरे, सीआईजी डीआईजी एम तमिल वानन, सीआईडी एसपी कार्तिक एस और एसएसपी रांची किशोर कौशल सहित अन्य मौजूद थे।