Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा पुलिस ने ठगी के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर भेजा जेल

लातेहार : चंदवा थाना पुलिस ने बिहार से एक साइबर अपराधी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने चकला निवासी मो अमान अंसारी से मोबाइल सीम का लक्की विजेता होने का झांसा देकर 26 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2017 में चकला के रहने वाले मो अमान अंसारी से मोबाइल सीम का लक्की विजेता होने का झांसा देकर 26 हजार रुपये की ठगी की गयी थी। इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 120/2017 दिनांक 28.09.2017 धारा 419/420/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मामले में आरोपी प्रदीप कुमार पिता गौतम शाह (महादेवा, सिवान, बिहार) के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। जिसे छापामारी कर सिवान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा भेज दिया गया। इस छापामारी में एसआई दिव्य प्रकाश और सैट के सशस्त्र बल शामिल थे।