Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में माले के राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के सिंजो शिव मंदिर के प्रांगण में भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मुनेश्वर सिंह ने किया

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लातेहार जिला में ओबीसी का आरक्षण शून्य है सरकार को इस पर मंथन करने की जरूरत है। वही श्री भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार अदानी अंबानी की सारे में चल रही है। आज भारत के लोकतंत्र खतरे में है। इसीलिए आगामी 2024 के चुनाव में महागठबंधन के सभी साथियों को एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि कश्मीर में पुलवामा हमला हुआ उसमें सरासर दोषी नरेंद्र मोदी सरकार है। मोदी सरकार को पता था कि यहां आतंकवादी हमला होने वाला है। वही उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद के हत्या पर उत्तर प्रदेश योगी सरकार पर निशाना साधा।

मौके पर राज्य सचिव मनोज भट्ट, पोलिंग ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, राज्य सदस्य गीता मंडल, राज्य सदस्य रविंद्र भुइयां, जिला सदस्य गोपाल प्रसाद, अजय यादव, धनेश्वर सिंह, संजय सिंह, राजद नेता जितेंद्र प्रसाद यादव, बच्चन सिंह समेत कई महिला व पुरुष उपस्थित थे।