Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: ईंट भट्टा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलदाग स्कूल के पास रविवार की रात बदमाशों ने ईंट भट्टा व्यवसायी मिथलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार आक्रोशित ग्रामीणों को समझने को कोशिश की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश में मिथिलेश यादव की हत्या हुई है। मिथिलेश यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर पार्टनर के बेटे के साथ मिथिलेश यादव का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण और भी कुछ हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।