Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

अकीदत और एहतराम के साथ लातेहार में ईद का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न

लातेहार : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद का पर्व आपसी भाईचारा व उत्साह के साथ मनाया गया। इससे पहले शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद में सुबह सवा नौ बजे ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान आपसी भाईचारा और विश्व शांति की कामना की गयी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

अमवाटीकर स्थित मस्जिद में भी पूर्वाह्न 9.20 बजे, डुरुआ मस्जिद में 09.30 बजे, इचाक ईदगाह में 9.00 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और छक कर सेवाइयां खायी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर से सटे डुरुआ, करकट, नावागढ़, तरवाडीह, पोचरा, इचाक, धनकारा समेत कई इलाकों के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क देखा गया। अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

बालूमाथ में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न, मांगी अमन शांति की दुआ

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद – उल – फितर की त्योहार, आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में अकीदत व एहतराम के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में त्योहार को लेकर बालूमाथ पाकी मार्ग पर स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गयी। कोरोना संक्रमण काल के दो वर्ष बाद लोगों ने इस ईद पर सामूहिक रूप से मिल – जुलकर इबादत की। निर्धारित समय पर ईदगाह एवम मस्जिद पहुंच, नमाज पढ़ी, गले मिलकर एक दुसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर बच्चे से बूढ़े तक सभी नये कपड़े व रंगबिरंगी टोपियों के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। मस्जिदें नमाजियों की भीड़ के सामने छोटी पड़ गयी। जहां भाईचारे व सामाजिक सौहार्द तथा शांति अमन के लिए सामूहिक दुआ की गयी।