Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बाइक दुर्घटना में घायल बालूमाथ के युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, मातम

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-पांकी मार्ग पर शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के बनियों पुल के पास हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक की पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के रहमत नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास के पुत्र मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि इस बाइक दुर्घटना में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के रहमत नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास के पुत्र मोहम्मद फरमान एवं मोहम्मद मोसिब के पुत्र मोहम्मद अमान गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। जिसमें मोहम्मद फरमान की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को बालूमाथ कब्रिस्तान में किया गया। युवक के आकस्मिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है।