Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: ओझा गुणी के शक में हुई थी वृद्ध की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के मुंडू गांव के बरवाताड़ टोला में कुएं में मिली रामप्रसाद कोरबा की लाश की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक व गिरफ्तार सभी आरोपी बरवाताड़ टोला के रहने वाले हैं।

एसडीपीओ दिलु लोहरा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 अप्रैल को रामप्रसाद कोरबा (62) का शव गांव से कुछ दूर स्थित कुएं से बरामद किया गया था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। मामले की जांच के लिए एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गयी थी।

एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि मृतक रामप्रसाद कोरबा ओझा गुणी का काम करता था। वहीं कुछ दिन पूर्व उसी गांव निवासी मधेश्वर लोहरा के परिवार से जमीन विवाद को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मधेश्वर लोहरा व उसके बेटों विनोद लोहरा, लालमोहन लोहरा व एक अन्य रिश्तेदार दीपक लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूछताछ में मधेश्वर लोहरा व अन्य ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मधेश्वर लोहरा के सात वर्षीय पोते की कुएं में गिरकर मौत हो गयी थी। बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक के परिजनों को अंदेशा था कि रामप्रसाद लोहरा ने भूत-प्रेत की पूजा कर बच्चे की हत्या की है। इसके अलावा दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी गुस्से में मधेश्वर के परिवार के लोगों ने मिलकर रामप्रसाद कोरबा की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।

छापामारी अभियान में एसडीपीओ दिलु लोहरा के अलावे सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, काशी महली, राजेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar Barwadih Murder News