Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

झारखंड: नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर में लगा दी आग

रामगढ़ : जिले में एक बार फिर तथाकथित नक्सलियों एक बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी दहशत फैला दी है। नक्सलियों ने गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव में रविंद्र महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यस्थल पर दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वे लोग पहले से ही वाह निगाह रखे हुए थे। परसाडीह गांव में पुल निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है। शुक्रवार की रात जब हथियारबंद लोग वहां पहुंचे तो उन लोगों ने निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों की पिटाई भी की जिससे वे घायल हो गये हैं। अपराधियों ने एक कमरे में भी आग लगा दी है, जिसमें कुछ रुपये और अन्य कागजातों की जलने की बात कही जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लेवी और रंगदारी से जुड़ा हुआ है। अपने वर्चस्व को एक बार फिर कायम करने के लिए तथाकथित नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कंपनी के मालिकों के द्वारा रंगदारी नहीं दी गयी तो सुनियोजित साजिश के तहत पुल निर्माण स्थल पर हमला किया गया। तथाकथित नक्सली संगठनों के द्वारा इस इलाके में पिछले कई वर्षों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Jharkhand Ramgarh Naxal Attack