Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई, साप्ताहिक बाजार में हड़िया दारू बंद, अवैध शराब नष्ट

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

साप्ताहिक बाजार में हुई थी एक व्यक्ति की हत्या

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार हाट में शुक्रवार को प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार के निर्देश पर एसआई राजकुमार तिग्गा सशस्त्र पुलिस बल के साथ अवैध हड़िया दारू बेचने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सौ लीटर से अधिक हड़िया दारू बहा दिया।

पुलिस को देखते ही दारू बेचने वालों में अफरा तफरी मच गयी। बेचने वाले लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने अवैध दारू और हड़िया को बहा दिया।वहीं अवैध दारू और हड़िया बेचने वालो को दूर तक खदेड़ा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया अवैध दारू हड़िया बे चना कानून के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि दारू पीकर लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं। मामला तो तब गंभीर हो जाता है जब किसी का कान कपार फट जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि पिछले दिनों विकास की हत्या में शामिल आरोपी भी यहीं दारू पीया था। उसके बाद घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से दारू हड़िया बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मना करने के बावजूद नहीं मानने वाले लोगों को सीधे जेल भेज दिया जायेगा। मौके पर अनेक महिला आरक्षी भी मौजूद थीं।

Latehar Manika News Today