Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने की खुदकुशी

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंजो पंचायत के बनखेता गांव में पानपती देवी (50 वर्ष) ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहली शादी मनिका प्रखंड के सरदमदाग निवासी अर्जुन सिंह से हुआ था। तीन चार वर्ष पूर्व पति अर्जुन सिंह लड़ाई झगड़ा करने के बाद वह भागकर मनिका सिंजो निवासी निरंजन सिंह पास आ गयी। तीन चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। निरंजन सिंह के घर में भी कोई नहीं था। जिसके कारण दोनों साथ साथ रहने लगे।

निरंजन सिंह ने बताया कि हमारी भी शादी 30 वर्ष पूर्व मतनाग लातेहार निमानी देवी के साथ हुई थी। जो छोड़कर चली गयी थी। उस समय से मैं भी अकेला था। मनिका साप्ताहिक बाजार में पानपती से दारू पीने के दौरान मुलाकात हुई थी। उस दिन दारू पीने के बाद वह मेरे साथ मेरे घर आ गयी और यहीं रहने लगी। बाद में पंचायती हुई दोनों को दंडित किया गया। उसके बाद से अक्सर हम दोनों दारू पीते थे। वह हमारे पास ही रहती थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

निरंजन ने बताया कि गुरुवार की देर शाम जब मैं घर पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी चिल्लाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोली। उसने बताया कि थक हारकर मैं पास के ही एक नवनिर्मित मकान रात गुजारा।सुबह होने के बाद फिर दरवाजा खटखटाया परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इसके बाद आस पास के ग्रामीण एकत्रित होने लगे। लोगों ने प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार को सूचना दी।

सूचना के आलोक में एसआई राजकुमार तिग्गा, एएसआई रामप्रताप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।घर का मुआयना किया उसके बाद पुलिस के निर्देश के बाद ग्रामीणों दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और दरवाजा खोला। महिला नायलॉन की रस्सी से घर के धरण में बांधकर फांसी पर लटक गयी थी। निरंजन ने बताया कि चार पांच दिन से वह बीमार थी।

ज्ञात हो कि उक्त महिला के पहले पति से दो पुत्र और पांच पुत्री भी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में गंभीरता से तहकीकात कर रही है। मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी ने कहा पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

Latehar Manika News Today