Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी भेजकर कांग्रेस ने मांगे पांच सवालों के जवाब

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवालों के जवाब मांगे है। इनमें राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने, अडानी के साथ प्रधानमंत्री के साथ संबंध, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं ने पोस्टकार्ड के जरिये पूछा है कि अडानी से आपके क्या रिश्ते हैं ? अडानी ने अब तक भाजपा को कितने करोड़ का चंदा दिया? आप अडानी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं? देश में महंगाई कब कम होगी? आपके विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है, जिससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही ढंग से विरोध की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि फिल्मी अभिनेत्रियों की शादी की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ट्विटर के माध्यम से दे देते हैं लेकिन जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं इसका जवाब नहीं दे रहे हैं। इसलिए यह प्रश्न खड़ा होता है कि अडानी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्ते क्या कहलाते हैं।

प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह फॉर्मूला देश के लोगों को बताना चाहिए कि उनके मित्र अडानी दुनिया में 609 स्थान से पहले नंबर के धनी व्यक्ति कैसे बन गए। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता के पास प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिर्फ चिट्ठी ही एक मात्र विकल्प बचा है।

Jharkhand Congress PM Letter