Breaking :
||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पांच लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर नंदकिशोर यादव समेत चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल होने के बाद करा रहा था इलाज

पलामू : पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जो चतरा के लावालौंग में सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में घायल हो गया था। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने इंसास समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किये हैं।

पलामू एसपी चंदन सिंह ने बताया कि पलामू पुलिस को नक्सलियों के इलाज कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास रायफल के साथ गिरफ्तार किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नंदकिशोर यादव माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और झारखंड सरकार ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नंदकिशोर यादव को गोली लगी है। वह पलामू के सीमावर्ती पिपराटांड़ व पांकी थाना क्षेत्र में अपना इलाज करा रहा था। पुलिस ने नक्सलियों के इलाज में मदद कर रहे तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को चतरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद कई नक्सली जान बचाकर फरार हो गये थे।