Breaking :
||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के तासु पंचायत अंतर्गत हुंडरा ग्राम के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने हेरहंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिये गये आवेदन में बताया गया है कि गांव के ही भीम भुइयां ने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने हेरहंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हेरहंज थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी भीम भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 14/23 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।