Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकरायी, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत

लातेहार : जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के कंडरका नदी के पास एनएच-99 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक की पहचान दिलीप उरांव (18 वर्ष) पिता महेश्वर उरांव पुक्चु करमाही, बारियातू, लातेहार निवासी के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि बरियातू थाना क्षेत्र के पुक्चू करमाही गांव के दिलीप उरांव रविवार को किसी काम से बरियातू आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर कंडरका नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने इसकी सूचना बरियातू थाने को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

Latehar Bariyatu News Today