Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़

लातेहार : जिले के चंदवा प्रखंड के सिकनी, आन और कीता गांव के 40 से अधिक लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये। बताया जाता है कि सरहुल कार्यक्रम के दौरान गांव में चना और गुड़ खाने से सभी बीमार हो गये। हालांकि मेडिकल टीम ने समय रहते गांव पहुंचकर बीमार का इलाज किया, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरहुल का कार्यक्रम गांव में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में चना और गुड़ का वितरण भी किया गया। चना और गुड़ खाने के बाद रात में अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों को उल्टी व दस्त होने लगे। अचानक इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही लातेहार सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार के निर्देश पर मेडिकल टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर बीमार ग्रामीणों का इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से गांव में ही इलाज के बाद अधिकांश ग्रामीणों की स्थिति सामान्य हो गयी। बाद में जिनकी हालत ज्यादा गंभीर लग रही थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिविल सर्जन ने बताया कि चना और गुड़ खाने के बाद लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये थे। उन्होंने बताया कि सभी बीमार लोगों की स्थिति नियंत्रण में है। मेडिकल टीम को अगले 3 दिनों तक सभी बीमार व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के स्पष्ट आदेश दिये गये हैं।

लातेहार फ़ूड पॉइजनिंग न्यूज