Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग

पलामू : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीएसपीसी के टॉप कमांडर समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के एरिया कमांडर बसंत भुइया, रंजय कुमार, बीरेंद्र कुमार, छोटू दास और सुधीर कुमार मेहता शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों ने 21 मार्च को नावाबाजार थाने के कंडा घाटी स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों में आग लगा दी थी। गिरफ्तार उग्रवादियों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस ने नावाबाजार, पाटन, नावाजयपुर, मनातू, छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पलामू पुलिस के अधिकारी को कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों ने टीएसपीसी समर्थकों के ठिकाने समेत कई बिंदुओं पर पुलिस को सूचना दी है।

पलामू TSPC उग्रवादी गिरफ्तार