Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका

पलामू उग्रवादी हमला टुडे

पलामू : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादियों ने सोमवार देर रात जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी स्थित एसकेएम ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों में आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा मालिक को करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ईंट भट्ठा मजदूरों ने बताया कि करीब 15-20 हथियारबंद उग्रवादियों ने मजदूरों को बंधक बना लिया और एक ट्रैक्टर से तेल उड़ेल कर सभी पांच ट्रैक्टरों में आग लगा दी। तीन ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गये। आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना को लेवी के लिए अंजाम दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि एसडीपीओ सुजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस जिला बल, जैप और आईआरबी के सहयोग से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उधर, लंबे समय बाद हुई इस उग्रवादी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पलामू उग्रवादी हमला टुडे