Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड IAS ट्रांसफर-पोस्टिंग, पलामू आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो बने कार्मिक सचिव

झारखंड IAS ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची : झारखंड सरकार ने तीन आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। कार्मिक प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल (अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर) अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के साथ कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार टोप्पो (अतिरिक्त प्रभार-पलामू प्रमंडलीय आयुक्त) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव कार्मिक प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ग्रामीण कार्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात घोलप रमेश गोरख अगले आदेश तक अपने दायित्वों के साथ निदेशक उद्योग झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

झारखंड IAS ट्रांसफर-पोस्टिंग