Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, उखाड़ फेंकने का आह्वान

देवघर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर के जसीडीह के इफको ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में राज्य में लूट मची है। शाह ने लोगों से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलायें

उन्होंने कहा कि विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाएं। इस बार लोकसभा के चुनाव में सभी सीट भाजपा की झोली में लाने का संकल्प लें। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संथाल की भूमि आजादी का इतिहास लिखने वाली धरती है। बाबा भोलेनाथ की धरती है। देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। जय जोहार। शाह ने कहा कि विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बनाकर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है। देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथाल परगना का विकास सुनिश्चित करेगा।

झारखंड की हेमंत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से करप्शन करता है लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला बोला कि आपकी सरकार ने संथाल परगना में विकास का कोई काम नहीं किया। केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है। जनता आपसे हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है।

आजादी के बाद पहली बनीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी। हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। यह हर गरीब का सम्मान है। हर आदिवासी का सम्मान है।

सत्ता में बैठे लोग कर रहे ‘वोट बैंक’ की राजनीति

अमित शाह ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं। अब जनता खुद हिसाब कर देगी। झारखंड में आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और यहां सत्ता में बैठे लोग ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हैं। वोट बैंक की लालच में झारखंड में घुसपैठियों को प्रश्रय दिया जा रहा है। ये घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं। यहां की बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू मुस्कुराते हुए यह सब देख रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

अमित शाह ने सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

इससे पूर्व अमित शाह ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपत्नीक षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। मंदिर के पुरोहितों ने बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करवायी। इस मौके पर झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

जसीडीह में नैनो यूरिया खाद कारखाना का किया शिलान्यास

अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे। वहां भोजन करने के बाद जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे। यहां इफको नैनो यूरिया (तरल) खाद संयंत्र का शिलान्यास किया। इस संयंत्र में तरल खाद का निर्माण होगा। बताया गया है कि आधा लीटर का यह लिक्विड खाद 45 किलो के खाद के बोरे को रिप्लेस करेगा।

देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न 11:45 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट उतरे। एयरपोर्ट पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संथाल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

भाजपा विजय संकल्प रैली