Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

जमानत अवधि पूरी होने के बाद निलंबित IAS पूजा सिंघल ने किया ED कोर्ट में सरेंडर

रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने अपनी जमानत अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने पूजा सिंघल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

चार जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूजा सिंघल आठ माह बाद जेल से बाहर आयी थीं। बेटी की इलाज के लिए उन्हें एक माह के लिए सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत प्रदान की गयी थी। इस दौरान उन्हें झारखंड से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट में हाजिर हुई थीं। कोर्ट ने इनके आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

ईडी ने पूजा सिंघल और अन्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में बताया गया है कि चतरा, खूंटी और पलामू की डीसी रहते हुए पूजा सिंघल के खाते में वेतन से 1.43 करोड़ अधिक थे। ईडी ने इन तीन जिलों में डीसी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न बैंक खातों और अन्य निवेशों के बारे में जानकारी एकत्र की। 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।

निलंबित IAS पूजा सिंघल