Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: ऑपरेशन OCTOPUS के दौरान सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता, अत्याधुनिक हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : झारखंड में नक्सलवाद के प्रकोप से निपटने के लिए झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), COBRA, झारखंड जगुआर ने पिछले एक साल से बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान के दौरान शुक्रवार को एक और सफलता हासिल की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर चलाये गये अभियान के दौरान मिली सफलता

एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि बारेसाढ़ थाना अंतर्गत बूढा पहाड़ के जोकपानी जंगल में जमा माओवादी दस्ता किसी बड़े विध्वंसक योजना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। प्राप्त सूचना पर एसपी ने विशेष अभियान OCTOPUS चलाकर बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र से माओवादियों द्वारा छुपाये गये अत्याधुनिक हथियार, गोला बारूद व अम्युनेशन पाउच बरामद किये हैं।

माओवादियों को पहुंची गहरी चोट

प्रेस वार्ता में पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा व लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संयुक्त अभियान से माओवादियों को गहरी चोट पहुंची है। उन्हें अपना गढ़ छोड़ने के लिए विवश किया गया है। इसी क्रम में कई माओवादियों ने सरेंडर किया। कुछ को गिरफ्तार किया गया। कई मुठभेड़ों में मारे गये।

विपरीत परिस्थितियों में भी जारी रहा अभियान

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त अभियान में सुरक्षाकर्मियों को कई बार आईईडी बिछे रास्तों से गुजरना पड़ा और माओवादियों द्वारा हमला किये जाने पर गोलियों और बमों का भी सामना करना पड़ा। हमारे कई जांबाज सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), COBRA ने अभियान जारी रखा।

अब तक का सबसे सफल व दीर्घकालिक अभियान

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन OCTOPUS झारखंड पुलिस का अब तक का सबसे सफल दीर्घकालिक और महत्वाकांक्षी अभियान रहा है। हमने इस अभियान के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए पिछले तीन दशकों से माओवादियों के प्रकोप का सामना कर रहे ग्रामीणों को बूढा पहाड़ और आसपास के इलाकों नावाटोली, तिसिया एवं झालुडेरा में पुलिस पिकेट बनाकर सुरक्षा और राहत प्रदान की।

ग्रामीणों को मुहैया करायी जा रही मूलभूत सुविधाएं

सभी प्रभावित गांवों में लगातार कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। लातेहार पुलिस पिछले कई महीनों से लगातार बुढ़ा पहाड़ के आसपास के गांवों में कम्युनिटी पुलिसिंग कर रही है और लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

बरामद हथियार व विस्फोटक

एक INSAS LMG पुलिस रायफल
एक INSAS पुलिस रायफल
दो SLR पुलिस रायफल
5.56mm INSAS का जिन्दा गोली- 230 राउंड
7.62mm SLR का जिन्दा गोली 240 राउंड
5.56mm INSAS LMG मैगजीन – 04
5.56mm INSAS इंसास मैगजीन – 03
अम्युनेशन पाउच – 04

छापामारी दल

उप समादेष्टा हर्ष त्रिपाठी, कोबरा- 209
सहायक समादेष्टा केशव कुमार मिश्रा, कोबरा 209
इंस्पेक्टर सुशील तिग्गा, कोबरा- 209
इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार, कोबरा- 209
रंजीत कुमार यादव, थाना प्रभारी बारेसाढ़ थाना, लातेहार
पुअनि करण कुमार यादव, बारेसाढ़ थाना, लातेहार
पुअनि लालचंद बेदिया, बारेसाढ़ थाना, लातेहार
HC बुटा सिंह, COBRA 209,
सअनि मजलू कालिन्दी SAT 02 बारेसाढ़ थाना, लातेहार
सशस्त्र बल कोबरा- 209 एवं SAT- 02 बारेसांढ थाना, लातेहार

लातेहार नक्सल विरोधी अभियान