Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: अज्ञात अपराधियों ने नावागढ़ गांव में की गोलीबारी, पुलिस कर रही जांच

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी ग्राम निवासी प्रदीप पासवान के बंगला चौक स्थित घर पर की गयी है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घर में हुई फायरिंग से घर के परिजन दहशत में हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात अज्ञात अपराधी नावागढ़ गांव पहुंचे और प्रदीप पासवान के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर अपराधियों ने घर के बाहर तोड़फोड़ की और उनके घर पर फायरिंग की। गोली उनके घर के पहले तल्ले की खिड़की पर लगी। जिससे शीशा में छेद हो गया। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

इधर, गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग भी सहम गये। लोगों को जब जानकारी मिली की प्रदीप पासवान के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है तो लोगों ने उनसे संपर्क कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप पासवान मजदूरों को बाहर ले जाकर उन्हें काम दिलाते हैं।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि अपराधियों द्वारा घर में फायरिंग किये जाने की घटना की पुलिस जांच कर रही है।

लातेहार में फायरिंग