Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

धनबाद: हजारा अस्पताल में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर दंपती समेत 5 की मौत

धनबाद का न्यूज

धनबाद : शनिवार की सुबह धनबाद के लिए एक दुखद खबर लेकर आयी। शहर के मशहूर हाजरा क्लीनिक में लगी भीषण आग में इस अस्पताल के डॉक्टर दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक घायल है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि दम घुटने से सभी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के बहुचर्चित हाजरा क्लीनिक एवं अस्पताल में देर रात करीब एक बजे आग लग गयी। इसमें डॉक्टर विकास हाजरा व उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा, उनकी नौकरानी तारा देवी, डॉक्टर के भतीजे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति आग लगने से घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की विकरालता देख दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को लगाया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाती तब तक डॉक्टर दंपत्ति समेत यहां मौजूद पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।

धुएं से दम घुटने से मौत

बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती का आवास भी अस्पताल परिसर में ही था। अस्पताल और निवास के बीच एक गलियारा है। जिससे अस्पताल और निवास तक पहुंचने में इसका उपयोग होता है। जानकारी के मुताबिक आग इसी कॉरिडोर में लगी थी जो डॉक्टर दंपती के आवास तक फैल गयी। आग लगने से यहां काफी धुआं उठने लगा और इस धुएं के कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गयी।

समय रहते मरीजों को किया रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, कॉरिडोर से अस्पताल में दाखिल होने का रास्ता बंद था। उस स्थान पर एक दरवाजा था। अचानक तेज आवाज हुई, जिसके बाद पता चला कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के स्टोर में आग लगने से आग चारों ओर फैल गयी। इसके बाद अस्पताल स्थित उनके आवास पर अन्य रिश्तेदारों के अलावा उनकी मेड और कर्मी भी मौजूद थे, जिनकी आग में जलकर मौत हो गयी। वहीं इस हादसे के दौरान यहां अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

धनबाद का न्यूज