Breaking :
||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में देखा गया तेंदुआ, जान बचाकर भागे लकड़हारे और बाइक सवार, दहशत

मनिका में तेंदुआ

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

तेंदुआ के साथ दो शावक भी साथ

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड के जेरूआ गांव के पास सोनी पहाड़ के जंगल में बुधवार को तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ के आने से ग्रामीण पूरे दहशत में हैं। जंगल में लकड़ी काट रहे लकड़हारे जान बचाकर भागे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डुमरी गांव निवासी रिंकू राय बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही सोनी पहाड़ के पास पहुंचे उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया वे जान बचाकर वापस मनिका लौटे।

उन्होंने बताया कि सोनी पहाड़ के पूर्वी जंगल में तेंदुआ था। वहीं एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि तेंदुआ के साथ दो शावक भी है।उक्त जंगल आस पास कुई, जेरुआ, डुमरी, चेचेंधा, कुटमू गांव के लोग दहशत में हैं। तेंदुआ के आने से ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबकने पर मजबूर है। वहीं ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे हैं।

हालांकि अभी तक किसी तरह से कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तेंदुआ को हुरहुरी जंगल में देखा गया था। तेंदुआ की धमक की खबर पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या कहते हैं रेंजर

उक्त संबंध में पूछे जाने पर रेंजर संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रात में अकेले नहीं बाहर जाएं। अपने मवेशियों को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पीटीआर के अधिकारियों को सूचित करेंगे।

मनिका में तेंदुआ