Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला समेत नौ की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

पिकअप वैन पलटने से सात मजदूरों की मौत, 12 से अधिक मजदूर लड़ रहे जिंदगी की जंग

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर-चाईबासा मार्ग पर स्थित खैरबनी गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि 12 मजदूर घायल हो गए। मृतकों में तीन मजदूरों की पहचान हुई है।

मृतकों की पहचान जाम्बी बानरा(50), भोले बानरा(40) और महेश्वर बानरा (50) के रूप में हुई है। सभी घाघरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। घटना के बाद से चालक फरार है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने सभी घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम भिजवाया। घायलों में आठ मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से यह हादसा हुआ है।

बताया जाता है कि पिकअप वैन पर चाईबासा की ओर से मजदूरों को लाया जा जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में महिला मजदूर समेत सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

सड़क हादसे में महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल

सरायकेला जिले में गुरुवार को अहले सुबह जहां राजनगर- चाईबासा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। वहीं देर शाम सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला एवं बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के चक्के में फंसी महिला एवं बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जबकि घायल एक महिला, एक बच्चा और बाइक सवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतक सभी गोबराडीहा के रहनेवाले बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा में हुए सड़क हादसे में मारे गये सात लोगों के प्रति दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में मारे गये लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहने की शक्ति दे।