Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबिहार

VIDEO: नयी किडनी लगने के बाद बोले लालू, अब अच्छा फील कर रहा हूं, PM मोदी ने ली लालू के स्वास्थ्य की जानकारी

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कल यानी सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। तभी से उनके चाहने वाले यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लालू की तबीयत कैसी है और वह फिलहाल कहां हैं। इन तमाम सवालों का जवाब खुद लालू यादव ने दिया है। लालू यादव का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी सेहत का अपडेट दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को एक संदेश भी दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने उनके सफल ऑपरेशन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने आप सभी को धन्यवाद कहा है। मैं अब पूरी तरह स्वस्थ हूं। बता दें, लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जिसे लोग खुद पसंद कर रहे हैं। लालू यादव का हाल जानने के बाद अब उनके चाहने वाले और समर्थक राहत की सांस ले रहे हैं।

PM मोदी ने तेजस्वी को फोन कर ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने की जानकारी ली।

सिंगापुर में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए सिंगापुर गए हैं। उनके साथ लालू की बेटी सांसद मीसा भारती, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। सिंगापुर में रह रही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू को किडनी डोनेट की है। जिसके बाद दोनों का सफल ऑपरेशन हुआ है। दोनों स्वस्थ हैं।