Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंडरांची

पुलिस ने की अपील, अनाधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना न करें स्कैन

रांची : पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक और सचेत करता है। इसी कड़ी में पुलिस ने ट्वीट के जरिये आम लोगों से एक और अपील की है। पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन न करने को कहा है।

रांची पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि रांचीवासियों को सूचित किया जाता है कि जब आधार प्रमाणीकरण के लिए आप अपना बायोमेट्रिक देते हैं, तो आपको नहीं पता होता है कि यह पैसे निकालने के लिए अनुचित तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। जानकारी के अभाव में वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने अपनी अपील में कहा कि आपकी बायोमेट्रिक जानकारी बहुत ही संवेदनशील और गोपनीय है, इसे सुरक्षित रखे, किसी भी संदिग्ध या अनधिकृत साइटों पर फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन न करें, अनाधिकृत वेबसाइटों से बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर सकते हैं, यूआइडीएआई की वेबसाइट एप्लिकेशन के माध्यम से आप अपने आधार से अपने बायोमेट्रिक लिंक को तुरंत लॉक कर दें, अपने आधार की जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। यदि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है तो तुरंत इसकी सूचना बैंक और 1947 पर कॉल करके दें। अपील में कहा गया कि धोखाधड़ी की जानकारी वाले मेल को [email protected] पर फॉरवर्ड करें।