Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शारीरिक शोषण

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चोरपहरा गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। गावं के ही एक युवक ने दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर चार महीने तक उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने इस पर आपत्ति जतायी तो उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दी। पीड़िता के पिता ने हुसैनाबाद थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक सनोज पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि उनकी पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा है। 11 जुलाई को वह कन्या मध्य विद्यालय से परीक्षा देकर घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी क्रम में सनोज पासवान बाइक से वहां पहुंचा और गांव ले जाने बहाने उसे अपनी बाइक पर बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान युवक ने चुपके से दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर इस बात की जानकारी घर पर दी तो वह परिजनों को जान से मार देगा और वीडियो वायरल कर देगा। वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर चार माह तक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने मना किया तो उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।