Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

अभिजीत पावर प्लांट से चोरी का स्क्रैप लेकर भाग रहे दो ऑटो जब्त, एक गिरफ्तार, एक भागने में सफल

लातेहार : लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने छापेमारी कर चकला गांव से कबाड़ (स्क्रैप) लदे दो ऑटो जब्त किये। दोनों में करीब 9 क्विंटल अवैध कबाड़ लदे हुए थे।

चंदवा थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि सूचना के बाद गुरुवार को चकला गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान दो ऑटो तेज रफ्तार में भागते नजर आये। इनमें से एक पैसेंजर ऑटो और दूसरा कार्गो ऑटो था। पुलिस बल द्वारा दोनों का पीछा किया गया, एक ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भागने में सफल रहा जबकि दूसरे ऑटो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार चालक की पहचान संतोष कुमार गुप्ता पिता उमेश प्रसाद गड़ीलोंग टंडवा जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चंदवा थाने के कांड संख्या 137/22 के तहत दोनों ऑटो के चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे ऑटो चालक व मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आपको बता दें कि लाख कोशिशों के बाद भी अर्धनिर्मित अभिजीत पावर प्लांट से स्क्रैप चोरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों साइकिल, ऑटो सहित पिकअप व बड़े ट्रकों से भी अवैध रूप से कबाड़ का खेल चल रहा है। पुलिस द्वारा छोटे-मोटे चोरियों को पकड़ा जा रहा है। लेकिन बड़े पैमाने पर कबाड़ का अवैध कारोबार करने वाले अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।