Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 19 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

रांची: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए 19 दिसंबर को चुनाव हो सकता है। झारखंड सरकार के इस प्रस्ताव पर राज्यपाल रमेश बैस ने अपनी मंजूरी दे दी है। नगर विकास विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा। मंगलवार को ही चुनाव की घोषणा के सवाल पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि यह फैसला राज्य सरकार की अधिसूचना के बाद लिया जायेगा।

बढ़ायी जा सकती है तिथि

इधर, आरक्षण को लेकर हो रहे विरोध के चलते चुनाव की तारीख आगे बढ़ने की भी संभावना जतायी जा रही है। कुछ निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद पर आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कुछ संगठनों ने झारखंड सरकार से इसमें संशोधन की मांग की है। अनुसूचित जाति के लिए रांची नगर निगम के मेयर पद के आरक्षण का भी विरोध हो रहा है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: 40 से 50 की संख्या में आये माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम, पर्चा छोड़ कर ली घटना की जिम्मेदारी

आदिवासी संगठनों ने सीएम से की है मांग

आदिवासी संगठनों ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और अनुसूचित क्षेत्रों में हो रहे निकाय चुनाव को पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का उल्लंघन बताया। संगठनों ने पेसा कानून के तहत इन क्षेत्रों में सामान्य कानून को बदलने की मांग की। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री इस पर फैसला ले सकते हैं।

एक ही चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पालिकाओं के लिए एक ही चरण में निकाय चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से होंगे और मतदाताओं को नोटा के इस्तेमाल का अधिकार मिलेगा। आयोग ने नगर निकायों में विभिन्न पदों का आरक्षण तय किया है और उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिन्ह भी तय किये हैं।