Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
झारखंडरांची

माले विधायक बिनोद सिंह उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

रांची : झारखंड विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को बगोदर विधानसभा क्षेत्र से माले विधायक बिनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया। विधानसभा भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने विधायक बिनोद कुमार सिंह को 51 हजार रुपये, शॉल, प्रशास्त्रि पत्र और चांदी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

22वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल रमेश बैस द्वारा माले विधायक बिनोद सिंह उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित के अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए विधानसभा कर्मी, शहीदों के परिजनों, राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त करने वाले झारखंड राज्य के बहादुर पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधानसभा के पांच कर्मियों को भी उत्कृष्ट कर्मी के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट कर्मी के रूप में धनेश्वर राणा, अमित कुमार दास, अनवर उल हसन, हेमन्त कुमार चौरसिया, अजित कुमार को सम्मानित किया। झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे एवं फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव, अनीता कुमारी व सुधा अंकिता तिर्की को भी सम्मानित किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें