Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: खेत से काम कर लौट रहे युवकों पर हमला, दो घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सोमवार की शाम करीब 4 बजे बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के हम्बु ग्राम अंतर्गत हाटा टोंगरी टोला में खेत में काम कर लौट रहे युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में टोंगरी टोला निवासी सरयू यादव के पुत्र अजय यादव एवं संजय यादव शामिल है। जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल अजय यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

इस मारपीट की घटना में अजय यादव का सिर फट गया है व शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। जबकि संजय यादव को हाथ, पैर के अलावे शरीर के कई अंगों में आंशिक चोटें आईं हैं।