Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार में JJMP और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर, हथियार बरामद

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में पुलिस व प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है। जबकि सर्च अभियान में पुलिस ने मौके से उग्रवादियों के तीन हथियार भी बरामद किये हैं। मुठभेड़ की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि पुलिस सदर थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस को देख जेजेएमपी के उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। जबकि कुछ उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी अंजनी अंजन ने कर दी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है। इस सर्च अभियान में अभी तक पुलिस ने दो इंसास राइफल और एक एसएलआर बरामद किया है। हालांकि सर्च अभियान अभी भी जारी है। आपको बता दें कि पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।