Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
खेलझारखंडरांचीराष्ट्रीय

प्रथम U-17 एवं सीनियर, WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने जीता दो रजत सहित तीन पदक

रांची : 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, प्रेम आश्रम, हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित प्रथम U-17 एवं सीनियर WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 मे पहले दिन झारखंड के पहलवानों ने अंडर-17 आयु वर्ग में 3 पदक झारखंड की झोली में डाला।

जिसमें-:
1-आदित्य कुमार गौरव-रजत पदक
2-राहुल कुमार-रजत पदक
3-रंजीत कुमार-कांस्य पदक

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृज भूषण शरण सिंह और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह विजेता पहलवानों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

प्रथम U-17 एवं सीनियर,WFI ग्रैंड प्रिक्स राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 ,हरिद्वार (उत्तराखंड) मे आज भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृज भूषण शरण सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह विजेता पहलवानों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह विजेता पहलवानों को मेडल पहनाय।

झारखंड राज्य कुश्ती टीम के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन करने पर, हमारे मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष- जीशान कमर, महासचिव-रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, अभिभावक-के रवि कुमार (IAS) ,विजय शंकर सिंह, विजय प्रताप सनातन,मनोज कोनवेगी,सुरजीत झा ,अरविंद सिंह,अजीत भगत,धर्मेंद्र सिंह,नवल कुमार वर्मा, अनिल यादव,ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। उक्त आशय की जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने दी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

खेल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें