Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे करता रहा दुष्कर्म

पलामू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां भतीजे ने अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया । उसके बाद से वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले छह महीने से चाची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। भतीजे की हरकत से परेशान चाची ने मेदिनीनगर महिला शहर थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मामला पलामू के सदर थाना क्षेत्र का है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाने में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका पति बाहर काम करता है। इसका फायदा उठाकर भतीजे ने अप्रैल माह में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसने इसका वीडियो बनाया।

पीड़िता ने आवेदन में आगे कहा है कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके गयी थी। वहां भी भतीजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता मेदिनीनगर शहर महिला थाने पहुंची और आरोपी भतीजे के खिलाफ अर्जी दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आरोपी की उम्र 18 साल से कम है। पीड़िता की शादी छह साल पहले हुई थी। वह यूपी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह लोक लाज के डर से इतने दिनों तक चुप थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।